सांकरा : मोटर सायकल की ठोकर से टीवीएस एक्सल सवार घायल
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसवानी रोड़ कोडा डीपा के पास मोटर सायकल की ठोकर से टीवीएस एक्सल सवार घायल हो गया. घटना के बाद मोटर सायकल भाग गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम साल्हेतराई निवासी सदाशिव बरिहा 4 जुलाई को ग्राम साल्हेतराई से अपनी टीवीएस एक्सल क्रमांक CG 06 GQ 5483 से परिवारिक काम से ग्राम लारीपुर गया था. कार्यक्रम निपटाने के बाद वह शाम करीबन 6 बजे अपने टीवीएस एक्सल से वापस अपने घर ग्राम साल्हेतराई आ रहा था.
शाम करीब 7 बजे परसवानी रोड़ कोडा डीपा के पास पहूंचा था तभी अज्ञात मोटर सायकल का चालक अपनी मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से सदाशिव के टीवीएस एक्सल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह गाड़ी सहित जमीन में गिर गया. घटना के बाद आरोपी मोटर सायकल का चालक अपनी मोटर सायकल को लेकर भाग गया. हादसे में सदाशिव को चोटे आई थी. इलाज कराने के बाद उसने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.