बसना : गोदाम में लटका ताला, खाद के लिए भटक रहे किसान, कालाबा... - CG Sandesh

बसना : गोदाम में लटका ताला, खाद के लिए भटक रहे किसान, कालाबाजारी कराने का आरोप !

बसना तहसील अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर और बरोली के किसानों इन दिनों खाद के लिए भटक रहे हैं. खाद लेने उन्हें कभी फड़, कभी दुसरे गाँव तो कभी सोसायटी अध्यक्ष के पीछे भटकना पड़ रहा है. गोदाम में पर्याप्त सुविधा होने के बावजूद गोदाम में ताला लटकाकर किसानों को इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

कई किसानों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि खाद लेने के लिए प्रक्रिया पूरी करने हेतु उनसे पैसे लिए जा रहे हैं. और खाद गोदाम में वितरण नहीं किया जा रहा है. खाद लेने के लिए किसानों को कभी बरोली तो कभी गाँव के अंतिम छोर पर जाना पड़ रहा है. लेकिन गोदाम में खाद नहीं मिल रहा.

किसान अपनी परेशानी को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग कर रहे हैं कि सोसायटी के व्यवस्थापक को बदला जाए जिससे कांग्रेस शासन की छवि धूमिल ना हो. किसानों का कहना है कि भूपेश बघेल के कार्यकाल से वे खुश है, उन्हें धान का उचित मूल्य और समय पर बोनस दिया जा रहा है. लेकिन सोसायटी अध्यक्ष की इन करतूतों के कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रहा है जिससे शासन की छवि धूमिल हो रही है.

इतना ही नहीं किसान इन सब के लिए बीजेपी के एक नेता को जिम्मेदार बता रहे हैं, किसानों का कहना है कि सोसायटी अध्यक्ष को बीजेपी के मंडल अध्यक्ष का संरक्षण है जिसके चलते यह मनमानी की जा रही है. पर्याप्त मात्र में किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है, जिससे की आने वाले दिनों में खाद की कालाबाजारी की जा सकती है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें