सरायपाली : मीटिंग के दौरान विवाद होने पर फावड़ा से फोड़ा सिर
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम सुखापाली में खेत के मेड को काटने की बात को लेकर पंच, सरपंच की उपस्थिति में ग्रामीणों की मीटिंग बुलाई गयी थी. मीटिंग के दौरान विवाद होने पर आरोपी ने एक व्यक्ति पर फावड़ा से हमला कर दिया. घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम सुखापाली में रूपसाय महिलाने के चाचा का लडका अजय महिलाने द्वारा गांव के टिकराखार खेत में मिंटिग बुलाया गया था, जिसमें पंच, सरपंच एवं गांव के लोगों के साथ रूपसाय भी मिंटिग में गया था.
खगेश्वर महिलाने ने खेत के मेंड को आधा खापकर (काटकर) अपने खेत में मिला लिया है. मिंटिग में खगेश्वर को मेंड खापने का दोषी पाया गया. जिसके बाद खगेश्वर ने मेरा भी खेत को अजय मिला लिया है चलो देखने कहा.
मिंटिग में उपस्थित लीलाबंर महिलाने बोला कि जिस खेत में विवाद है उसकी बात करो, क्यो यहां-वहां की बात कर रहे हो, मेंड को तो खापे हो इस बारे में बोलो कहने पर खगेश्वर ने तु मत बोल कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये अपने कंधे में रखे फावड़ा से लीलाबंर के सिर में मार कर तुझे जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया.
रूपसाय और अजय ने बीच-बचाव किया. घायल लीलाबंर को तत्काल सुमो वाहन से ओम अस्पताल सरायपाली में ईलाज हेतु भर्ती करवाया गया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी खगेश्वर महिलाने के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.