बसना : एक वर्ष में एक पौधा लगाएं एवं उसको सुरक्षा प्रदान करे... - CG Sandesh

बसना : एक वर्ष में एक पौधा लगाएं एवं उसको सुरक्षा प्रदान करें - योगेश कुमार बढ़ाई

मोहगांव निवासी योगेश कुमार बढ़ाई ने लोगों को वृक्षारोपण का महत्त्व बताते हुए वृक्षारोपण करने की अपील की है.

उन्होंने अपनी लेख में बताया है की -      
मैंने एक पर्यावरणविद से पूछा की आज के दौर में बहुत कम लोग वृक्षारोपण कार्य कर रहे है बहुत कम लोग वृक्षारोपण के प्रति जागरूक हो रहे है जो एक चिंता का विषय है। जब तक हम सभी लोग वृक्षारोपण पर सजग नही होंगे तब तक हमारा भविष्य अंधकार है।

पर्यावरणविद मुस्कुराए और उत्तर दिया की बढ़ाई जी आप उन सभी लोगो से प्रेम करने को कहिए अर्थात हम जिनको प्रेम करते है हम एक दूसरे के प्रति सर्वस्य न्यौछावर कर देते है. उसी प्रकार आप उन सभी लोगो को जो वृक्षारोपण के प्रति विमुख हो गए है उनको वृक्षारोपण के प्रति प्रेम करने को बोलिए जिससे लोग बड़ चढ़ कर वृक्षारोपण करेंगे।

योगेश ने निवेदन किया है की एक वर्ष में एक पौधा लगाएं एवं उसको सुरक्षा प्रदान करें. निश्चित ही हमारा भविष्य सुखमय हो जायेगा क्योंकि आज के दौर में बाढ़, बादल फटना, भूस्खलन, सुखा, भूकंप आदि जो समस्या हमारे सामने आ रहे है उन सभी से मुक्ति मिल जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें