महासमुंद : सरपंच के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम घोडारी के एक दूकान में एक व्यक्ति सामान लेने के बाद पैसे देने से मना कर रहा था. सरपंच ने उसे पैसे क्यों नहीं दे रहे हो कहा तो आरोपी ने सरपंच के साथ मारपीट की.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 14 जुलाई को शाम करीब 5 बजे ग्राम पंचायत घोडारी का सरपंच जोगी राम निषाद घोडारी चौक स्थित डाबर दुकान में अपने काम से गया था. दुकानदार डाबर सेन के दुकान में बैठ कर डाबर सेन के साथ आपसी चर्चा कर रहा थाक. करीब 01 घंटा पूर्व से गांव का अजय जांगडे डाबर सेन के दुकान में बैठा कुछ खा रहा था. खाने के बाद वह पैसा देने से मना करते हुये डाबर सेन का कॉलर पकडकर गाली देते हुये बील को फाड दिया.
सरपंच होने के नाते जोगी राम निषाद ने अजय जांगडे को कहा की नाश्ता करने के बाद पैसा क्यो नही दे रहा है. उसके कपडे क्यो फाड रहा है. तब वह सरपंच को अश्लील गाली गलौज करते हुये तू कौन होता है साले कहते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा.
सरपंच ने भयभीत होकर अपने बचाव में शशी बांधवानी, जयदेव केतनिया एवं प्रकशचंद जांगडे को आवाज दिया तो वे आकर बीच बचाव किये तो उन्हें भी अजय जांगडे और उसका साथी पल्टू आडे ऊर्फ निलेश आडे दोनों मिलकर सरपंच का पक्ष ले रहे हो कहकर प्रकाश जांगडे को हाथ मुक्का एवं धक्का देकर निचे गिरा दिए, जिससे उन्हें चोटे आई है.
सरपंच ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अजय जांगडे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.