महासमुंद : पुरानी रंजीश को लेकर दो लोगों ने की मारपीट
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बरोण्डा बाजार के दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है.
ग्राम बरोण्डा बाजार निवासी भुवन लाल गायकवाड़ ने अपनी शिकायत में बताया है की 13 जुलाई को रात करीबन 9 बजे संजय बंजारे पुरानी रंजीश को लेकर भुवन के घर के पास आकर, ईतवारी गायकवाड़ घर से बाहर निकल कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चिल्लाने लगा.
तब आवाज सुनकर भुवन लाल, उसकी मां प्रकाश बाई गायकवाड़, भांजा निखिल घृतलहरे, जीजा छेरकू राम घृतलरे घर से बाहर निकले तो संजय बंजारे एवं गैदू बंजारे घर के जय स्तंभ चौक के पास खड़े थे और भुवन और उसके परिवार के अन्य लोगों को निकलते देखकर आरोपियों ने उन्हें खिचकर जय स्तंभ के पास ले जाकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर मारपीट किये तथा छेरकू घृतलहरे को संजय बंजारे पत्थर से मारपीट किया, जिससे उसे चोट लगी है. उसे जिला अस्पताल महासमुंद में ईलाज के लिए ले जाया गया था, जिसे रिफर करने पर आदित्य अस्पताल महासमुंद में ईलाज करा रहे है.