बागबाहरा : नाबालिग छात्रा से छेड़छाड करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
स्वामी आत्मानंद स्कुल में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक पी.के.दास
पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड करने वाले आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. 14 जुलाई को छात्रा के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बागबाहरा पढ़ने गयी थी.
छात्रा के पिता को स्कूल के प्राचार्य ने फोन कर बताया कि आपकी पुत्री रो रही है. तब छात्रा के पिता ने स्कूल जाकर अपनी पुत्री से पूछा तो वह बतायी कि स्कूल के पी.के.दास सर द्वारा उसे बेईज्जत करने की नियत से उसके कंधे में अपने हाथ को सहला रहा था एवं ऐसी हरकत अन्य छात्राओ के साथ भी कर चुका है.
छात्रा के पिता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले कि रिपोर्ट पर थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 106 / 2023 धारा 354 भादवि ,10 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया. विवेचना के दौरान आरोपी शिक्षक प्रमोद कुमार दास पिता सुंदर दास उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नं 05 गणेशपारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर समय सदर में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश साहू ,सउनि जनक लाल ,पटेल ,आरक्षक नुतेन्द्र साहू ,मुकेश चौधरी ,रमेश बाघ ,एकलब्य बैस ,पीयुश शर्मा ,संजय ध्रुव का विशेष योगदान रहा।