बसना : खेमडा के पास हुए मारपीट के मामले के काउंटर मामला दर्ज... - CG Sandesh

बसना : खेमडा के पास हुए मारपीट के मामले के काउंटर मामला दर्ज.

14 जुलाई को बसना थाना क्षेत्र के ग्राम के ग्राम खेमडा के पास हुए मारपीट के मामले के काउंटर मामला दर्ज किया गया है.

पूर्व में महिला लीना बंजारे की शिकायत पर आरोपी आशिष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुमीत अग्रवाल व रामा अग्रवाल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

जिसके बाद अतिन्द्र अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चरणजीत सलूजा, मनमीत सलूजा, सुमीत तलूजा और लुकमान साह के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

अतिन्द्र अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई अनिरूद्ध अग्रवाल उर्फ अन्नी 14 जुलाई 2023 के रात्रि करीबन 10:45 बजे अपने दोस्त वासुदेव बेहरा के साथ टहलने के लिये खेमडा तालाब शंकर मंदिर के तरफ गया था जहाँ बसना निवासी  चरणजीत सलूजा, मनमीत सलूजा, सुमीत तलूजा और लुकमान साह चारो एक राय होकर बोले कि तुम रामा, सुमीत, आशिष, और अमित के साथ ज्यादा दोस्ती निभाता है बोलकर उसके साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे.

इस बात की जानकारी पर जब अतिन्द्र अग्रवाल अपने छोटा भाई आशुतोष अग्रवाल के साथ खेमडा तालाब के पास पहुंचा तो  चरणजीत सलूजा, मनमीत सलूजा, सुमीत तलूजा और लुकमान साह वहां से भाग गये.

अतिन्द्र अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि चरणजीत सलूजा एवं उसके अन्य साथियो के द्वारा आपसी रंजीश को लेकर मेरे उसके भाई अन्नी अग्रवाल को गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किये किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें