बागबाहरा : गमछा से गला घोटकर की महिला की हत्या
बागबाहरा के शांति नगर में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी. थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता यादव पति आनंदराम यादव उम्र 48 वर्ष और आरोपी विरेन्द्र कुमार यादव के मध्य 11 जुलाई की रात करीब 11 बजे मोटर सायकल की बात को लेकर आपस में वाद-विवाद हुआ था.
इसी दौरान आरोपी विरेन्द्र ने सुनीता को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गयी. सुनीता किसी को बता देगी कहकर आरोपी ने लाल रंग के गमछा से सुनीता यादव के गले में फंदा लगाकर कर गला घोंट दिया, जिससे सुनीता की मृत्यु हो गयी.
आरोपी ने अपनी पत्नि सुनंदा को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी तथा साक्ष्य छुपाने की नियत से सुनीता को बाथरूम में गिर जाने से चोंट लगना बताकर ईलाज कराने सीएचसी बागबाहरा लेकर गये. डॉक्टर द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण ASPHYXIA तथा मृत्यु की प्रकृति HOMICIDAl IN NATURE लेख किया गया है.
पुलिस ने आरोपी विरेन्द्र कुमार यादव के खिलाफ भादवि की धारा 302 ,201 ,506 के तहत अपराध कायम किया है.