पिथौरा : गुड़ाखू मांगने की बात पर बाप-बेटे की पिटाई, 5 के खिल... - CG Sandesh

पिथौरा : गुड़ाखू मांगने की बात पर बाप-बेटे की पिटाई, 5 के खिलाफ केस दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिलवापाली में गुड़ाखू मांगने की बात को लेकर विवाद होने पर पांच लोगों ने बाप-बेटे की पिटाई कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पिलवापाली निवासी विद्याचरण यादव पिता मंगल सिंह यादव उम्र 40 साल ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जुलाई को शाम करीब 6 बजे नीलकुमार यादव ने फागूलाल बरिहा एवं जोहित बरिहा को गुडाखू माँगा तो फागूलाल बरिहा एवं जोहित बरिहा ने गुडाखू देने से मना किया और नीलकुमार के साथ वाद-विवाद करने लगे.

कुछ देर बाद फागूलाल बरिहा, जोहित बरिहा, मिथुन बिंझवार, मोहन बरिहा, होरीलाल बरिहा एक राय होकर घर आकर घर के बाहर आंगन में विद्याचरण और उसके लड़के नीलकुमार यादव को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं फागूलाल बरिहा, जोहित बरिहा डंडा से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी दिये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी फागूलाल बरिहा, जोहित बरिहा, मिथुन बिंझवार, मोहन बरिहा, होरीलाल बरिहा के खिलाफ 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें