बसना के मोहनीश साव को अमेरिका की यूनिवर्सिटी से मिली 100% स्कॉलरशिप
बसना क्षेत्र के छात्र मोहनीश साव को बडी सफलता मिली है। उन्होंने अमेरिकी विश्वविद्यालय के एंट्रेस एग्जाम में पूरे विश्व के लाखों परीक्षार्थियों में 99 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया है. मोहनीश को दुनिया की दो विख्यात यूनिवर्सिटी टेक्सास यूनिवर्सिटी और मिसिसिपी युनिवर्सिटी से 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ कम्प्युटर साइस में इंजीनियरिंग करने के लिये दाखिला मिला है।
मोहनीश ने मिसिसिपी का चयन किया है। ये हमारे अंचल के साथ ही छत्तीसगढ़ के लिये गौरव की बात है। मोहनीश साव दीपक साव के
सुपुत्र तथा कें.एम. साव सेवानिवृत प्रधानाचार्य के नाती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें