महासमुंद : 11 जगहों पर दबिस देकर पुलिस ने शराब पिने पिलाने क... - CG Sandesh

महासमुंद : 11 जगहों पर दबिस देकर पुलिस ने शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वालों पर की कार्रवाई

महासमुंद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 15-16 जुलाई को 11 ठिकानों पर दबिस देकर अवैध शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वालों पर कार्रवाई की है.

बसना थाना अंतर्गत चौंकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम चनाट में अवैध शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते बैशाखू यादव पिता दयाराम उम्र 32 साल को तथा ग्राम सागरपाली के संतोष कुमार देवांगन पिता गोवर्धन देवांगन उम्र 32 साल को पकड़ा गया. बैशाखू यादव के कब्जे से 180 एम.एल. देशी प्लेन शराब कीमती 80 रू. एवं 02 नग डिस्पोलज जप्त किया गया.

बागबाहरा पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने ग्राम घुंचापाली में चोवाराम चन्द्राकर पिता निलकंठ, बाजार पारा बागबाहरा में रिंकू बघेल पिता भिष्म बघेल उम्र 27 साल तथा ग्राम हरनादादर में राहूल निराला पिता डोमार सिंह उम्र 23 साल को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा.

तेन्दुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम घोंच में रोड़ किनारे शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते अमिन बाघमारे पिता दुलरवा बाघमारे उम्र 36 साल निवासी पचरी को पुलिस ने पकड़ा.


इसी तरह पटेवा पुलिस ने ग्राम गुड़ेलाभांठा में भान सिंह छत्रे पिता तुलसीराम उम्र 50 साल तथा ग्राम मुनगाशेर में दो आरोपी गुरूवारू खड़ीया पिता देवनाथ उम्र 40 साल एवं मुनगाशेर के गौठान के पास जितेन्द्र मिरी पिता रंजित मिरी उम्र 25 साल निवासी सोनासिल्ली को पकड़ा.

सांकरा पुलिस ने ग्राम भगतदेवरी में सुरज तांडी पिता दशरथ तांडी उम्र 42 साल को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा.

महासमुन्द थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में पंकज तम्बोली पिता कोमल उम्र 32 साल को पुलिस ने चखनाठेला में शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा. उसके कब्जे से 90 एम.एल. देशी प्लेन शराब कीमती 45 रू. एवं 02 नग डिस्पोलज जप्त किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें