महासमुंद : पुरानी रंजिश की बात को लेकर मारपीट, रिपोर्ट कराने गया तो परिजनों से की मारपीट
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बरोण्डा बाजार में पुरानी रंजिश की बात को लेकर मारपीट की खबर सामने आई है. पीड़ित जब घटना की शिकायत करने थाने गया तो आरोपियों ने पीड़ित के माँ और पत्नी के साथ भी मारपीट की.
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बरोण्डा बाजार निवासी नरेन्द्र मारकण्डे 17 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे अपने घर के सामने गली में था उसी समय गांव का ज्ञानलाल गायकवाड़ व अजय गायकवाड़ आये और पुरानी रंजीश की बातों को लेकर एकराय होकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये. मारपीट से उसे चोटे आई है.
मारपीट के बाद नरेन्द्र रिपोर्ट करने थाना गया तो, तुम्हारा लड़का रिपोर्ट करने गया है कहकर नरेन्द्र की माँ मंगलीन मारकण्डे और पत्नी ललिता मारकण्डे के साथ भी हाथ मुक्का से मारपीट किये.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.