सांकरा/बलौदा : अवैध शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराते दो गिरफ... - CG Sandesh

सांकरा/बलौदा : अवैध शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराते दो गिरफ्तार

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौद में रोड़ किनारे शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पिपरौद चौक रोड किनारे में एक व्यक्ति आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर शराब रेड की कार्यवाही की.

शराब पीने वाले पुलिस को देख भाग गये. शराब पिलाने वाला अश्वनी कुमार पिता संतोष कुमार उम्र 48 साल निवासी पिपरौद डीपापारा पकड़ा गया. उसके कब्जे से 04 नग खाली झिल्ली जिसमें महुआ शराब की गंध है, 04 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब की गंध है, 06 नग पानी पाऊच खाली झिल्ली को पेश करने पर जप्त किया गया. आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी.

वहीँ बलौदा पुलिस ने ग्राम किसड़ी में घर के पीछे झोपडी में अवैध शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते मनोज साहु पिता रवीन्द्र उम्र 42 साल को मुखबिर की सुचना पर पकड़ा. आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग का झिल्ली पाउच खाली,जिसमें महुआ शराब का गंध आ रहा है, 02 नग पानी पाउच, 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ 36 सी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें