महासमुंद : छात्र नेताओं द्वारा कोलेज में लगाया हेल्प डेस्क
महासमुंद: शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय परिसर मचेवा में छात्र नेताओं की ओर से विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाया गया है। नरेश नायक ने बताया कि एमवीपीजी कॉलेज में प्रवेश की प्रथम एवं द्वितीय लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश संबंधी व अन्य किसी भी समस्याओं के निवारण के लिए सीनियर विद्यार्थियो द्वारा हेल्प डेस्क लगाकर छात्रों की सहायता की जा रही है।
प्रवेश सूची जारी होने के बाद छात्रों का कॉलेज में आना-जाना लगा हुआ है। यहां विद्यार्थियों को किसी भी तरह की समस्या आने पर उसके समाधान के लिए हेल्प डेस्क पर छात्र नेताओं के कार्यकर्ता समस्या का समाधान करते है। उक्त कार्यक्रम में नरेश नायक, धनंजय चेलक, योगेश सोनवानी, अनिल बंजारे सहित अन्य उपस्थित रहे।
अन्य सम्बंधित खबरें