बसना : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सह शिविर का किया गया आयोजन
पात्र दिव्यांगों को मतदाता बनाने एवं मतदान हेतु किया जा रहा जागरूक
महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिले में मतदाता बनाने एवं मतदान हेतु जागरूक करने शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते सोमवार को विधानसभा बसना के मतदान केन्द बाराडोली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सह शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में वृद्ध मतदाताओं को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया व नवीन मतदाताओं का फार्म भरवाया गया साथ ही मतदान जागरूकता गीत ‘‘मैं भारत हूं’’ का ऑडियों भी शिविर में सुनाया गया। यह आयोजन स्वीप के दिशा-निर्देश एवं समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती संगीता िंसंह के मार्गदर्शन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्पन्न हुआ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें