महासमुंद : मुख्यमंत्री बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले... - CG Sandesh

महासमुंद : मुख्यमंत्री बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए की राशि स्वीकृत

महासमुंद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए राशि स्वीकृत किए है। इनमें जिला मुख्यालय महासमुंद मौहारी भाठा के लालदास मानिकपुरी एवं बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम फिरगी के परसु राम रोहिदास, धनमति बाई, ग्राम सिमगांव के बिसनाथ केंवट एवं ग्राम कुसमी की तारा बाई के लिए राशि स्वीकृत किए है। इसी प्रकार पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम गड़बेड़ा के मूलचंद सिन्हा तथा ग्राम केन्दुधार के लीतेश कुमार एवं उत्तम कुमार के लिए राशि स्वीकृत किए है।

स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए संबंधित हितग्राहियों को अपना मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें