PAKVSSL : श्रीलंका में यह कारनामा करने वाले बने पहले पाकिस्त... - CG Sandesh

PAKVSSL : श्रीलंका में यह कारनामा करने वाले बने पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी

 श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को मध्यमक्रम के एक बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका के गेंदबाजों के नाक में दम कर दी। इस खिलाड़ी ने दोहरा शतक मार पाकिस्तान के लिए एक रिकॉर्ड भी बनाया।

जानकारी के अनुसार युवा बल्लेबाज सऊद शकील ने इस मैच में दोहरा शतक जड़कर श्रीलंका की धरती पर इतिहास रच दिया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सऊद ऐसे पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए है जिन्होंने श्रीलंकाई सरजमीं पर 200 रन बनाए है।

इस खिलाड़ी ने अपने छठे टेस्ट मैच में ही पाकिस्तान के लिए खास मुकाम हासिल किया। उन्होंने डबल सेंचुरी जड़कर मोहम्मद हफीज को भी पीछे छोड़ दिया। अपने छठे टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ने के साथ ही उन्होंने श्रीलंका में किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा सबसे सर्वाधिक टेस्ट स्कोर बनाया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें