पिथौरा : डायल 112 वाहन के ड्राईवर के साथ मारपीट, केस दर्ज - CG Sandesh

पिथौरा : डायल 112 वाहन के ड्राईवर के साथ मारपीट, केस दर्ज

पिथौरा से डायल 112 वाहन के ड्राईवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. ग्राम बरेकेलखुर्द निवासी ड्राईवर देवेन्द्र पटेल 18 जुलाई को शाम करीबन 06:30 बजे डायल 112 वाहन में अपने ड्युटी पर टप्पा चौक में खडा था. उसी समय टप्पा की ओर से मोटर सायकल में पिथौरा निवासी महेश प्रजापति आकर चौक में खडा हो गया और देवेन्द्र को देखकर गाली गलौज करने लगा.

देवेन्द्र ने गाली गलौज करने से मना किया तो हाथ मुक्का से मारने पीटने लगे. देवेन्द्र के साथ ड्युटी में तैनात आरक्षक योगेश ध्रुव एवं टप्पा चौक में खडे शंकर ठाकुर ने बीच बचाव किया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महेश प्रजापति के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें