खल्लारी : लकड़ी लेने की बात पर महिला की पिटाई, पति-पत्नी और बेटी के खिलाफ केस दर्ज
खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम झारा में ब्यारा में रखी लकडी लेने की बात को लेकर दो महिलाओं में विवाद हुआ. विवाद के बाद एक महिला ने बेटी और पति के साथ मिलकर गाली गलौज कर मारपीट की.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, संतोषी टंडन पति श्याम लाल टंडन उम्र 32 वर्ष निवासी झारा 18 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे अपने घर के पीछे स्थित ब्यारा में लकडी लेने गयी थी. ब्यारा में लकडी नहीं थी तो संतोषी ने पास के परमेश्वर बंजारे की पत्नि अनुपा बंजारे को मेरे ब्यारा की लकडी ले गयी हो क्या कहकर पूछी.
तब अनुपा बंजारे और उसकी लडकी भुरी बंजारे ने हमको चोर समझती है कहते हुए गंदी-गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा परमेश्वर बंजारे भी गाली गुप्तार कर संतोषी को धकेल दिया. मारपीट से संतोषी को चोटे आई है.
संतोषी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी परमेश्वर बंजारे, अनुपा बंजारे व भुरी बंजारे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत अपराध कायम किया है.