महासमुंद : जमीन विवाद को लेकर खेत में दो पक्षों में हुई मारप... - CG Sandesh

महासमुंद : जमीन विवाद को लेकर खेत में दो पक्षों में हुई मारपीट, काउंटर मामला दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम मुढेना में जमीन सम्बन्धी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दोनों ने एक दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नं 13 फुलवारी पारा बागबाहरा निवासी चन्द्रशेखर सिंह का ग्राम मुढेना में स्थित कृषि भूमि पर अजय सिंह के साथ विवाद चल रहा है जिसकी सुनवाई पेशी 18 जुलाई को नायब तहसीलदार कार्यालय महासमुन्द में था. सुनवाई में समय होने के कारण लगभग दोपहर 3 बजे चन्द्रशेखर अपना खेत देखने के लिये ग्राम मुढेना गौरसा खार अपने परिवार के साथ गया था. वहां पहुंचकर खेत घूम कर देख रहे थे।

चन्द्रशेखर अपने मोबाईल से खेत का फोटो ले रहा था. तभी संतोष सिंह आया और क्यो फोटो खिंच रहा है कहकर मोबाईल को छिनने लगा और अश्लील गाली गलौज करने लगा. वाद-विवाद को सुनकर अजय सिंह एवं टेनु सिंह आकर चन्द्रशेखर के साथ हाथ मुक्का एवं पास में पड़े पत्थर से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी भी दी. मारपीट करते देख चन्द्रशेखर की पत्नी व साली बीच बचाव करने आयी तो उनके साथ भी हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा चन्द्रशेखर के भाई के साथ भी धक्का मुक्की की. मारपीट से चन्द्रशेखर व उसकी पत्नी व भाई को चोट लगी है.

वहीँ, अजय सिंह देव अपनी शिकायत में बताया है की 18 जुलाई को वह अपने खेत गौरसा खार में धान बोवाई करा रहा था. तभी दोपहर करीब 3 बजे बागबाहरा निवासी चन्द्रशेखर सिंह अपनी पत्नी सविता सिंह, साली सिमरन सिंह व अन्य लोगों के साथ आकर यह हम लोगों का खेत है, क्यो जोताई बुवाई कर रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौज करने लगा. गाली देने से मना करने पर चंन्द्रशेखर सिंह अपनी पत्नी व साली के साथ मिलकर पास में पड़े पत्थर से अजय को मारने लगे तथा आज तुझे जान से मार देंगे कहकर धमकी देते हुये सभी एक साथ मिलकर मारपीट किये.

मारपीट करता देख खेत में काम कर रहे जय कुमार लहरे व अनेन्द्र सिंह ठाकुर बीच-बचाव करने आये तो उसे भी पत्थर व हाथ मुक्का से मारपीट किये. जमीन विवाद को लेकर पूर्व में भी चन्द्रशेखर सिंह एवं उसके परिवार के साथ अजय का वाद विवाद हो चूका है.

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जिसके बाद पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें