महासमुंद : राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल में छूटे हुए कृषकों का ... - CG Sandesh

महासमुंद : राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल में छूटे हुए कृषकों का विवरण पुनः प्रविष्टि किए जाने पोर्टल 25 जुलाई तक खोला गया

महासमुंद : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम पिछले खरीफ एवं रबी वर्ष 2022-23 अंतर्गत लैंड रिकॉर्ड इंटीग्रेशन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी समस्या के कारण से राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल में प्रविष्टि हेतु छूटे हुए कृषकों का विवरण पुनः प्रविष्टि किए जाने के लिए पोर्टल 17 जुलाई से 25 जुलाई 2023 तक खोला गया है। उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि अधीनस्थ समस्त बैंक एवं वित्तीय संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि छूटे हुए कृषकों की जानकारी की प्रविष्टि समय-सीमा में तथा क्रियान्वयक बीमा कंपनी को प्रीमियम राशि एवं आवश्यक दस्तावेज यथा समय उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।

राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल में मैपिंग संबंधी विसंगति परिलक्षित होने की स्थिति में विसंगति का कारण एवं आवश्यक दस्तावेज स्क्रीन शॉट सहित वस्तुस्थिति से जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति के सदस्य सचिव एवं उप संचालक कृषि को अवगत कराए, ताकि समस्या परिलक्षित होने पर समय-सीमा के भीतर निराकरण हेतु शासन को प्रस्ताव उपलब्ध कराया जा सके। इसके अतिरिक्त यदि बैंक/वित्तीय संस्थाओं द्वारा कृषकों की प्रविष्टि में त्रुटि की जाती है अथवा निर्धारित समय पर जानकारी पोर्टल में प्रविष्टि नहीं की जाती है, तो योजना प्रावधान अनुसार उक्त हेतु जिम्मेदारी संबंधित बैंक/वित्तीय संस्थाओं की होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें