बाग़बाहरा : सड़क हादसे में घायल ने रायपुर ले जाते समय रास्ते म... - CG Sandesh

बाग़बाहरा : सड़क हादसे में घायल ने रायपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

बाग़बाहरा थाना क्षेत्र के खोपली पडाव के पास जिन्दल राईस मिल के पास NH 353 मेन रोड बाइक की ठोकर से सायकल सवार घायल हो गया. उसे इलाज के लिए रायपुर ले जाया जा रहा था, घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 04 जुलाई को 8 बजे वेद प्रकाश नेताम अपने सायकल से जा रहा था. NH 353 मेन रोड, जिन्दल राईस मिल के पास खोपली पडाव पहुंचा था उसी समय पीछे तरफ से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MR 9464 का चालक अपनी मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर वेद प्रकाश के सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे वेद प्रकाश नेताम सायकल से गिर गया. वह घायल हो गया.

घायल वेद प्रकाश को 108 वाहन की सहायता से सीएचसी बागबाहरा ले जाया गया, जहां से रिफर करने पर सोहम अस्पताल महासमुंद में इलाज चल रहा था. डॉक्टर ने कहा घायल के सिर में लगी चोट का आपरेशन करना पड़ेगा और अत्यधिक खर्च आयेगा तथा इसका ईलाज रायपुर में कराना पडेगा. परिजन पैसों का इंतजाम कर रायपुर ले जाने के लिए वेद प्रकाश को घर ला रहे थे. रास्ता में बागबाहरा के पास वेदप्रकाश नेताम ने दम तोड़ दिया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MR 9464 के चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 (ए) के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें