महासमुंद : जिले में अब तक 373.5 मिलीमीटर औसत वर्षा, सरायपाली में 368.5 व बसना में 285.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
सर्वाधिक वर्षा महासमुंद विकासखंड में 532.2 मिलीमीटर
सबसे कम वर्षा बसना ब्लॉक में
महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 373.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद विकासखंड में 532.2 मिलीमीटर, सरायपाली में 368.5 मिलीमीटर, पिथौरा में 367.2 मिलीमीटर, बागबाहरा विकासखंड में 314.2 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 285.8 मिलीमीटर बसना ब्लॉक में दर्ज की गई। आज 20 जुलाई को 4.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
जिले के तहसीलवार वर्षा में आज बसना तहसील में 9.2 मिलीमीटर, महासमुंद तहसील में 7.2 मिलीमीटर, सरायपाली तहसील में 3.5 मिलीलीटर, पिथौरा तहसील में 2.0 मिलीमीटर एवं बागबाहरा तहसील में 1.4 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें