बागबाहरा : स्कूल के पास धारदार हथियार लहराते युवक को पुलिस न... - CG Sandesh

बागबाहरा : स्कूल के पास धारदार हथियार लहराते युवक को पुलिस ने पकड़ा

बागबाहरा पुलिस ने स्कूल के पास धारदार हथियार लहराते युवक को गिरफ्तार किया है. 19 जुलाई को बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की शासकीय आत्मानन्द स्कूल लालपूर के पास टुकेश ठाकुर नामक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार हथियार (कत्ता) लेकर हवा में लहरा रहा है तथा आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है.

सूचना के बाद पुलिस शासकीय आत्मानन्द स्कूल के पास लालपूर पहुंची, जहां टुकेश ठाकुर पिता धनसाय ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी कस्तुरबोड अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार (कत्ता) लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डराते धमकाते हुये मिला जिसे गवाह एवं हमराह स्टाप के घेराबंदी कर पकड़ा गया.

आरोपी टुकेश ठाकुर के कब्जे से एक लोहे का तेज धारदार हथियार (कत्ता) जिसकी कुल लम्बाई 14 इंच, फल की लंबाई 6.1 इंच, फल की चौडाई 2.7 इंच, मुठ की लम्बाई 4.6 इंच, मुठ की चौडाई 4.5 इंच कीमती 500 रूपये जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें