सरायपाली : क्षत्रिय राजपूत समाज के लिए बनाया जाएगा सामुदायिक भवन,
नगर पालिका अध्यक्ष अमृत लाल पटेल एवं वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद हरदीप सिंह रैना की अनुशंषा पर मंत्री डहरिया ने प्रदान की स्वीकृति
सरायपाली : क्षत्रिय राजपूत समाज हेतु सरायपाली के वार्ड क्रमांक 08 में 25 लाख से सामुदायिक भवन बनाया जाएगा. क्षत्रिय राजपूत समाज की अध्यक्ष रूबी सिंह ठाकुर की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष अमृत लाल पटेल एवं वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद हरदीप सिंह रैना की अनुशंषा पर नगरिय निकाय मंत्री शिव कुमार डहरिया ने स्वीकृति प्रदान की.
इस दौरान क्षत्रिय राजपूत समाज सरायपाली की अध्यक्ष रुपेश ठाकुर ने मंत्री डहरिया का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि महासमुंद जिले में क्षत्रिय राजपूत समाज का एक भी सामाजिक भवन नहीं है. ऐसे में यह स्वीकृति मिलना हमारे समाज के लिए बहुत बड़ी बात है.
उन्होंने आगे कहा की समाज अध्यक्ष की जवाबदारी मिलने के बाद मेरा लगातार प्रयास रहा है कि समाज के लिए भवन की व्यवस्था की जाए. इसी तारतम्य में मंत्री जी से हमने मुलाकात की थी और मांग की थी. मंत्री जी की स्वीकृति से राजपूत समाज का भवन बनकर तैयार होगा. समाज ने मंत्री शिव डहरिया को धन्यवाद ज्ञापित किया.