सरायपाली : शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण, दवाई पि... - CG Sandesh

सरायपाली : शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण, दवाई पिलाकर गिराया गर्भ

सरायपाली थाना क्षेत्र के एक गाँव से युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है की युवती के गर्भवती होने पर आरोपी युवक ने धोखे से दवाई पिलाकर गर्भ गिरा दिया. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी लक्ष्मीकांत श्रीवास ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारिरिक संबंध बनाता रहा. युवती के गर्भवती हो जाने पर आरोपी ने धोखे से दवाई पिलाकर गर्भ गिरा दिया. मामले की शिकायत 20 जुलाई को थाने में दर्ज करायी गयी.

शिकायत के बाद पुलिस ने ग्राम बोंदा नवापाली निवासी आरोपी लक्ष्मीकांत श्रीवास (23) के खिलाफ भादवि की धारा 313, 376 (2)(ढ) के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें