पिथौरा : बाइक की ठोकर से एक्टिवा सवार घायल - CG Sandesh

पिथौरा : बाइक की ठोकर से एक्टिवा सवार घायल

पिथौरा थाना क्षेत्र के मुरईधोवा नाला के पास बाइक की ठोकर से एक्टिवा सवार घायल हो गया. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम जंघोरा निवासी रामजी सिन्हा 20 जुलाई को सुबह करीब 7:30 बजे घर से एक्टिवा क्रमांक CG 06 GK 3749 में लाखागढ पेट्रोल पंप जा रहा था. लगभग 08 बजे मुरईधोवा नाला पिथौरा के पास पहुंचा था.

तभी विपरीत दिशा से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 CT 1949 का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर रामजी सिन्हा के एक्टिवा को ठोकर मार दिया, जिससे उसे चोटे आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें