महासमुंद : कंपनी से छुट्टी के बाद घर जा रहे 2 बाइक सवार हुए ... - CG Sandesh

महासमुंद : कंपनी से छुट्टी के बाद घर जा रहे 2 बाइक सवार हुए हादसे का शिकार

महासमुंद क्षेत्र के कनेकेरा पूल के ऊपर पिकअप की ठोकर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. दोनों प्राकृतिक ग्रीन कंपनी बोरियाझर में काम करते है. छुट्टी के बाद घर जाते वक्त दोनों हादसे के शिकार हो गए.

ग्राम पेंड्रा फिंगेश्वर (गरियाबंद) निवासी मोहित कुमार यादव प्राकृतिक ग्रीन कंपनी बोरियाझर में बॉईलर ऑपरेटर का काम करता है. वह 19 जुलाई को काम से छुट्टी होने के बाद उसके गांव के टीकाराम साहू के साथ उसके मोटर सायकलक HF Deluxe क्र. CG 04 LC 2460 में पीछे बैठकर घर जा रहे थे. 

दोपहर करीब 03 बजे कनेकेरा पूल के ऊपर पहुंचे थे तभी फिंगेश्वर तरफ से आ रही पीकअप क्र. CG 04 ME 2091 का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दिया, जिससे मोहित दूर में गया और टीकाराम साहू बाइक के साथ वही पर गिर गया, जिससे उन्हें चोटे आई है. हादसे के बाद जिला पंचायत सदस्य जुगनू चंद्राकर दोनों घायलों को ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये.

प्राथमिक उपचार के बाद टीकाराम साहू को रायपुर रिफर कर दिया गया और मोहित अपने परिवार के साथ घर चला गया. स्वास्थ्य में थोडा सुधार आने पर मोहित ने थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें