महासमुंद : कार ने 2 बकरियों को रौंदा, FIR दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : कार ने 2 बकरियों को रौंदा, FIR दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी के परसवानी मोड़ के पास कार चालक ने दो बकरियों को ठोकर मार दी, जिससे बकरियों की जान चली गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम बिरकोनी निवासी कुश कुमार गजेन्द्र 15 बकरीयाँ पालकर रखा है. कुश कुमार का भाई राकेश कुमार गजेन्द्र उन बकरियों को चराने जाता है. 16 जुलाई को करीब 12 बजे राकेश बकरियों को परसवानी मोड़ के पास चरा रहा था. 

उसी दौरान वाहन क्रमांक CG07 BJ 4702 का चालक अपनी गाड़ी को तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दो बकरियों को ठोकर मार दिया, जिससे दोनों बकरीयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. कुश कुमार गजेन्द्र ने 20 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 429 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें