तेंदूकोना : छत में बिजली का तार अभी तक क्यो फैलाये हो कहकर च... - CG Sandesh

तेंदूकोना : छत में बिजली का तार अभी तक क्यो फैलाये हो कहकर चचेरे भाइयों ने पिटा

तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम चुर्रूपाली में चचेरे भाइयों ने छत में बिजली का तार अभी तक क्यो फैलाये हो कहकर अश्लील गली गलौज कर मारपीट की. तिजउ राम साहू ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

तिजउ राम साहू ने अपनी शिकायत में बताया है की 18 जुलाई को रात करीब 9 बजे तिजउ राम को एक व्यक्ति नाम लेकर आवाज दिया. आवाज को सुनकर वह घर के आंगन में निकलकर छत की ओर देखा तो 02 व्यक्ति दिखायी दिए.

तिजउ राम सीढी से छत ऊपर जा रहा था तभी उसका चचेरा भाई तेजराम साहू एवं तुलेश्वर साहू आये और उसे पकड़कर छत के ऊपर ले गये और बिजली वायर को जो छत के ऊपर में फैला है उसे अभी तक क्यों नहीं निकाले कहकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये.

आवाज सुनकर तिजउ राम की पत्नी गुनीबाई साहू एवं मां दुलापाबाई साहू बीच बचाव करने छत ऊपर आयी तो उन्हें भी धक्का मुक्की कर छत ऊपर गिरा दिये. गिरने से गुनीबाई साहू और दुलापा बाई साहू चोंट आयी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी तेजराम साहू, तुलेश्वर साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें