सांकरा : सायकल से अवैध शराब बिक्री के लिए ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार
सांकरा पुलिस ने 20 जुलाई को सायकल से अवैध शराब बिक्री के लिए ले जाते आरोपी को पकड़ा. पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम बरनाईदादर के परसु दीप, लक्ष्मण दास नामक व्यक्ति सायकल से अवैध शराब बिक्री करने के लिए लेकर भतकुंदा की ओर जाने वाला है.
सूचना के बाद पुलिस ने झगरेनडीह रोड चौराहे पर नाकाबंदी किया. कुछ समय पश्चात बरनाईदादर की ओर से दो व्यक्ति सायकल से आते दिखाई दिये. पुलिस ने उन्हें हाथ से संकेत देकर रूकने का ईशारा किया तो वे पीछे मुडकर भागने की कोशिश करने लगे. उन्हें पुलिस ने दौडाकर पकड़ा.
पुलिस ने दोनों आरोपी परसु दीप पिता इस्माईल दीप उम्र 40 साल निवासी बरनाईदादर तथा लक्ष्मण दास पिता बूढवा दास उम्र 35 साल निवासी बरनाईदादर के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 4 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब कीमती 800 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक पुरानी इस्तेमाली हिरो सायकल कीमती 800 रूपये जुमला 1600 रूपये जप्त किया गया. आरोपियों का कृत्य धारा 34(1) क आबकारी एक्ट पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.