बसना : भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व में सघन ज... - CG Sandesh

बसना : भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल का कार्यकाल पुरे होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है इस अवसर पर केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्त्ता जनसंपर्क कर रहे हैं। जनसंपर्क आज भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के विभिन्न बूथों पर जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व में किया गया।

चौधरी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने की लोगों से अपील की ।

बड़े टेमरी, भुकेल,बरीहापाली, बानीपाली, मोहका गिधली बरडीह,भदरपाली में जनसंपर्क ,इस दौरान बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ प्रदेश सदस्य डॉ एन. के. अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष माधव साव, प्रभारी मंत्री प्रधान, सहप्रभारी झनकराम चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई, उपाध्यक्ष तरुण गड़तिया, आईटी सेल संयोजक योगेश साहू,बूथ अध्यक्ष डिग्रीलाल साव, सागरचंद पटेल, सालिकराम भोई, इंद्रजीत नायक, राकेश प्रधान, जगदीश प्रधान, गुणसागर पटेल, बसंत प्रधान सभी बूथों पर ग्रामवासी उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें