सरायपाली : पुराने न्यायालय भवन से सामानों की चोरी
सरायपाली के पुराना न्यायालय भवन में चोरी की खबर सामने आई है. अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर विद्युत् वायर एवं बोर्ड, खिड़की-दरवाजा, वेंटीलेटर व ग्रिल चोरी कर ली है.
मामले की शिकायत वार्ड नंबर 2 निवसी लक्ष्मीनारायण पोर्ते ने थाने में दी की 6 से 15 जुलाई के बीच किसी अज्ञात ने पुराना न्यायालय भवन से स्विच विद्युत वायरिंग स्विच बोर्ड 300 मीटर कीमती 5000/- रूपये खिड़की दरवाजा कीमती करीब 10000/ रूपये, वेन्टिलेशन ग्रिल 2000/- रूपये कुल जुमला 17000/- रूपये के साथ ही न्यायालय भवन में लगे अधिवक्ता बार रूम में रखे लाईब्रेरी पुस्तक कुलर की मोटर चोरी कर ली है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें