महासमुन्द : जेल के पास हथियार लहराते आरोपी गिरफ्तार
महासमुन्द पुलिस ने जेल के पास फरसा लहराते व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 21 जुलाई को पुलिस को मुखबिर ने मोबाइल से सूचना दी की एक व्यक्ति जिला जेल के पास ग्राम बेमचा में फरसा लेकर लहरा रहा है। सूचना के बाद पुलिस जेल के पास पहुँची, जहाँ नंदू यादव पिता लिलाधर यादव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बेमचा अपने हाथ मे रखे लोहे का चापड को लहरा रहा था। आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा था।
आरोपी नंदू यादव पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चापड धारदार हथियार जिसकी लम्बाई 11 इंच एवं फल की लम्बाई 2 इंच मुठ सहित लम्बाई 15 इंच को जप्त किया गया।
आरोपी नंदु यादव का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से उसे गिरफ्तार किया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें