CG : हीरो मोटर साइकिल शोरूम में लगी भीषण आग…लाखों की बाइक जल... - CG Sandesh

CG : हीरो मोटर साइकिल शोरूम में लगी भीषण आग…लाखों की बाइक जलकर खाक

लोरमी। जिले के मझगांव स्थित महेश हीरो शो रूम में भीषण आग लग गयी। आगजनी से लाखों की बाइक जलकर खाक हो गया है। फ़िलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। देर रात को आगजनी की घटना हुई. फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया. लोरमी थाना क्षेत्र के मझगांव की घटना है।

आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. वहीं मौके पर लोरमी पुलिस की टीम सहित दमकल वाहन मौजूद है. मिली जानकारी के मुताबिक नए पुराने बाइक जलकर खाक हो गए हैं.

शोरूम संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हो गया है. लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीडीह की घटना है. दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है. आग इतनी भीषण है कि पलभर में शोरूम जलाकर राख हो गया. गाड़ियां खाक में तब्दील हो गई हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें