महासमुंद : रिवर्स कर रही ट्रक की चपेट में आने से मौत
महासमुंद थाना क्षेत्र के जेल पारा तुमागडबरी मार्ग बेमचा के पास रिवर्स कर रही ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, परसदा निवासी रामपाल ध्रुव पिता झाड़ूराम धुव उम्र 49 साल 20 जुलाई को सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के मध्य जेल पारा से तुमाडबरी की ओर जाने वाली मार्ग से जा रहा था. करीब 100 मीटर की दूरी आईचर ट्रक क्र. CG 04 MG 8676 का चालक अपनी ट्रक को लापरवाहीपूर्वक रिवर्स कर रहा था.
इसी दौरान रामपाल ध्रुव ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. ट्रक क्रमांक CG 04 MG 8676 के चालक के विरुद्ध पुलिस ने भादवि की धारा 304 (A) के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें