CM बघेल ने अरूण चंद्राकर की माता को अर्पित की श्रद्धांजलि - CG Sandesh

CM बघेल ने अरूण चंद्राकर की माता को अर्पित की श्रद्धांजलि

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के ग्राम सांतरा(पाटन) में उनके करीबी सहपाठीअरुण चंद्राकर के निवास पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय अम्बा देवी चंद्राकर के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए।


इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने स्वर्गीय अम्बा देवी चंद्राकर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अरुण चंद्राकर और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।

बघेल ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से इस अपार दुख की घड़ी में स्वर्गीय चंद्राकर के परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। अरूण चंद्राकर की माताजी का निधन विगत 13 जुलाई को हुआ था। वे 89 वर्ष की थीं।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें