मानव तस्करी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या - CG Sandesh

मानव तस्करी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

नारायणपुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर जिले में मानव तस्करी के शक में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। माओवादियों ने ग्रामीण की रस्सी से गला घोंट कर वारदात को अंजाम दिया है। घटना की पुष्टि नारायणपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने की है। बताया जा रहा है कि, यह घटना शुक्रवार रात की है। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कलेपाल रोहताड़ का है।

पुलिस ने बताया कि, आमदई एरिया कमेटी के नक्सलियों ने सुकासिंह कचलाम को मानव तस्करी में एजेंट का काम करने का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों का आरोप है कि मृतक ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले आदिवासियों को अन्य राज्यों में काम दिलाने के नाम पर एजेंट का काम किया करता था।

इसके फलस्वरूप नक्सलियों ने हत्या को अंजाम दिया। नक्‍सलियों ने मौके पर पर्चा छोड़ चेतावनी भी दी है। नारायणपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने कहा कि, मृतक ग्रामीण का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें