सिंहदेव का अमित शाह के दौरे पर तंज : बोले- वो यहीं किराए का ... - CG Sandesh

सिंहदेव का अमित शाह के दौरे पर तंज : बोले- वो यहीं किराए का मकान लेकर रहना चाहते हैं…

सरगुजा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, वो यहीं घर लेने वाले हैं।

किराए का मकान लेकर यहां रहना चाहते हैं। दरअसल, डिप्टी CM सिंहदेव रविवार को सरगुजा दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि, राजनीतिक दल के प्रमुख नेता माने जाते हैं। यही वजह है कि, उनका दौरा स्वाभाविक हो सकता है और उनको यह भी पता है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति सुदृढ़ है।

इसी को लेकर वह बार-बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं और कोई भी राजनीतिक पार्टियां अपनी जमीन तलाशने के लिए कोशिशों का दौर जारी रहता है तो इसी कड़ी में अमित शाह का भी दौरा यही माना जा सकता है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें