कोमाखान : घर से सोने-चांदी और नगदी रकम पार
कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम उखरा में घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम चोरी हो गयी. महिला ने अज्ञात के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है.
ग्राम उखरा निवासी असमोतिन नाग ने अपनी शिकायत में बताया है की 21 जुलाई को शाम करीब 5 बजे वह मजदूरी करके खेत से लौटी और घर के बाहर में लगे दरवाजा के ताला को खोलकर अंदर जाने के लिये दरवाजा को धक्का दिया तो दरवाजा नही खुला. असमोतिन ने अपने पड़ोस के छेदू राम को दरवाजा नही खुल रहा है कहकर बताया तो उसने भी धक्का मारकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन नहीं खुला. छेदूराम दिवाल पर चड़कर अन्दर देखा तो दरवाजे का कुंडी अंदर से बंद था. छेदू राम ने दिवाल से उतर कर कुण्डी खोला.
असमोतिन अंदर गई तो देखी कि कमरे का दरवाजा खुला था और ताला दरवाजे के पास पड़ा हुआ था. कमरे के अंदर रखे पेटी की कुंडी टूटी हुई थी. उसमें रखे कपड़ा एवं अन्य समान बिखरा हुआ पड़ा हुआ था. पेटी में रखे नगदी रकम 17500 रूपये एवं सोने की सात पत्ती वाली एक माला कीमती करीबन 35,000 रूपये, सोने की पांच पत्ती वाली एक माला कीमती करीबन 25,000 रूपये, एक जोड़ी चांदी का पायल कीमती करीबन 15,000 रूपये, एक जोड़ी चांदी की ऐठी कीमती करीबन 20,000 रूपये (पुरानी ईस्तेमाली जेवरात) कुल कीमती करीबन 1,12,500 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 380-IPC, 454-IPC के तहत अपराध कायम किया है.