पटेवा/तेंदूकोना : अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मह... - CG Sandesh

पटेवा/तेंदूकोना : अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते महिला सहित 3 गिरफ्तार

पटेवा और तेंदूकोना पुलिस ने अवैध शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर पुलिस ने कार्रवाई की है. पटेवा पुलिस ने 23 जुलाई को कुरूभांठा में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते महिला चमारीन ध्रुव पति सेवकराम उम्र 58 साल निवासी कुरूभांठा को पुलिस ने पकड़ा. उसके कब्जे से 04 नग सफेद रंग की प्लास्टिक झिल्ली पाउच, 04 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब की गंध आ रहा था को जप्त किया गया.

तेंदुकोना पुलिस ने सायकल स्टोर्स के सामने भीखापाली में शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मुकेश सोनी पिता मुरलीधर सोनी उम्र 39 साल निवासी भीखापाली को पुलिस ने पकड़ा. इसी तरह भुरकोनी में देशी शराब दुकान के पास अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मन्नु राम साहू पिता स्व. पंचुराम साहू उम्र 45 साल निवासी चुररूपाली को पकड़ा गया.

आरोपी मुकेश सोनी के कब्जे से 100 ML देशी प्लेन शराब किमती 50 रू. एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास तथा मन्नु राम साहू के कब्जे से 100 ML देशी प्लेन शराब किमती 50 रू. एवं 02 नग डिस्पोजल को जप्त किया गया. तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट 36 सी के तहत कार्रवाई की गयी.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें