महानदी में कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
कोरबा जिले के एक युवक द्वारा दुर्ग स्थित महानदी पुल में कूदकर आत्मह्त्या करने की खबर सामने आई है. युवक कोरबा के बुधवारी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने पुल के ऊपर अपनी मोटरसायकल खड़ी की और महानदी में छलांग लगा दी. छलांग लगाते कुछ लोगों ने उसे देखा फिर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने युवक की लाश को बाहर निकाला.
मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. जिसमें उसने खुद को बेहद परेशान होने और अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार होने का जिक्र किया है. कोरबा के बुधवारी क्षेत्र में रहने वाला 32 वर्षीय चंद्रशेखर सोनी कुछ सालों से दुर्ग के शंकर नगर में रहकर ज्योति ऑप्टीकल पैलेस नामक दुकान में करता था.
बताया जा रहा है, कि वह किसी युवती के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रहता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.