महासमुंद : सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ ने संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के आन्दोलन को दिया समर्थन
सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ ने संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के आन्दोलन को समर्थन.दिया है. छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ नियमितिकरण की एक सुत्रिय मांग को लेकर अंन्दोलनरत् है। अवगत हों की वर्तमान सरकार द्वारा अपने सरकार बनने सेे पूर्व जारी किये गये 2018 के जनघोषणा पत्र के बिंन्दु क्रमांक 11 में संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण की बात कही गई है। संविदा कर्मचारी नियमितिकरण, 62 वर्ष नौकरी की सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा व अवकाश, अनुकम्पा नियुक्ति, पदोन्नति, तथा स्थानांतरण जैसे लाभ से वंचित है।
वर्तमान में संविदा कर्मचारियों द्वारा उक्त मांग के संदर्भ में 03 जुलाई 2023 से तुता नया रायपुर धरना स्थल पर अन्दोलनरत् है। वर्तमान में शासन संविदा कर्मचारियों की किसी प्रकार से कोई सुध नहीं ले रहा है। जिसके संबंध में सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजीव कर्माकर, अध्यक्ष श्री एस आर बंजारे एवं महासचिव प्रताप चंद महंती द्वारा संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण किये जाने के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री के नाम से समर्थन पत्र प्रेषित किया जिसके लिए सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर आभार ब्यक्त किया गया, इस अवसर पर जिला संयोजक राम गोपाल खूंटे, डॉ देवेंद्र साहू, अभिषेक शर्मा, डॉ मधुराज देवांगन, कोमल कुमार, परमेश्वर शेन का सहयोग रहा.