आंगनबाडी केन्द्रो में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की होगी... - CG Sandesh

आंगनबाडी केन्द्रो में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की होगी भर्ती

आवेदन 16 अगस्त तक आमंत्रित

कोरिया : एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना बैकुण्ठपुर के परियोजना अधिकारी ने बताया की जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के 18 रिक्त पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। उन्होनें बताया कि आगनबाड़ी केन्द्र जामपारा, केनापारा, खोड़, कुम्हारपारा, सेमरपारा, बैगापारा, उरांवपारा, जनकपुर, कोरचाडांड, चोपन, बडेझूमरपारा, सोसायटीपारा, अहिरापारा, गोल्हासरई, पंड़ोपारा, मानापारा, खालपारा एवं बडगावं में सहायिका पद पर भर्ती की जाएगी है। इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त 2023 तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना बैकुण्ठपुर से सम्पर्क किया जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें