सरायपाली : बस स्टैंड के पास जुआ खिलाते आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : बस स्टैंड के पास जुआ खिलाते आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने 24 जुलाई को मुखबिर की सुचना पर रेड कार्रवाई कर जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बस स्टैण्ड सरायपाली यात्री प्रतिक्षालय के पास रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है.

सूचना पर पुलिस बस स्टैण्ड सरायपाली यात्रि प्रतिक्षालय के पास पहुंची. जहाँ जोहन दास लोगों को इकट्ठा कर सट्टा-पट्टी लिखते हुये दिखा. उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. जुआ खेलने वाले पुलिस को देखकर भाग गये.

आरोपी जोहन दास के कब्जे से 01 नग सट्टा-पट्टी पर्ची जिसमें दिनांक 24.07.23 अंकित है तथा 01 नग डॉट पेन व नगदी रकम 610 रूपये जप्त किया गया.

आरोपी जोहन दास पिता स्व0 गणेश दास उम्र 34 वर्ष निवासी गुरूघासीदास वार्ड नं0 03 सरायपाली, हाल मुकाम वार्ड नं0 15 महलपारा सरायपाली द्वारा सार्वजनिक द्वुत (छत्तीसगढ संसोधन) अधिनियम 1976 की धारा 4(क), छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें