महासमुंद : शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर मेडिकल स्टोर्स में घुसकर की पिटाई
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसोण्डा के मेडिकल में काम करने वाले से उसे के गाँव के व्यक्ति ने मारपीट की. आरोप है की आरोपी ने दारु पिने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर उसने मारपीट की.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड 16 शीतला मंदिर के पास महासमुंद निवासी चैतराम साहू पिता रघुनाथ साहू उम्र 59 साल श्रीराम मेडिकल दुकान बेलसोण्डा महासमुंद में पिछले 01 साल से काम कर रहा है. 24 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे वह श्रीराम मेडिकल दुकान में था.
उसी समय गांव का रहने वाला राजू देवांगन दुकान के पास आया और चैतराम को शराब पीने के लिए 200 रुपये माँगा. चैतराम ने पैसे देने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर राजू देवांगन चैतराम को मां बहन की गंदी-गंदी गाली देने लगा. जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान के अंदर घुस गया और साले मुझे पैसा नहीं दे रहा है बोलते हुए हाथ मुक्के से मारने लगा. शोर शराबे की आवाज सुनकर थोड़ी दूर में खड़े दुकान मालिक रामकुमार जलक्षत्री और उसका बेटा विक्रम बीच-बचाव करने के लिये आये तो राजू देवांगन ने उनके साथ भी धक्का मुक्की की.
पुलिस ने आरोपी राजू देवांगन के खिलाफ भादवि की धारा 294, 327, 506, 452 के तहत अपराध कायम किया है.