महासमुंद : ब्यारा में चलने से मना करने पर मजदूरों ने महिला को पीटा
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम लाफिन खुर्द में ब्यारा में चलने से मना करने पर मजदूरों ने महिला के साथ मारपीट की. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 2 महिला सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. लाफिन खुर्द निवासी हीरन बाई साहू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह मजदूरों को अपने ब्यारा में मत चलना कहकर मना की थी.
इसी बात पर मजदूर प्रेमिन साहू, उर्वशी साहू व गणेशु साहू एक राय होकर ब्यारा में करीब 12 बजे आकर तुम कौन होते हो हमें ब्यारा में चलने से मना करने वाले कहकर अश्लील गाली गुफ्तार कर डंडे से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी भी दी. मारपीट से महिला को चोटे आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी प्रेमिन साहू, उर्वशी साहू व गणेशु साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें