CG : अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स बताएंगे मतदान का महत्तव - CG Sandesh

CG : अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स बताएंगे मतदान का महत्तव

रायपुर। विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित हो इसके लिए अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का भी सहयोग लिया जाएगा।

सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म जैसे इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब चैनल पर मतदान की जानकारी और उसके प्रभाव को बताने वाले विडियो, रील्स, रोचक क्रीएटिव आदि अपलोड किए जाएंगे। इसका मकसद मतदाताओं को प्रेरित करना है।

सोशल मीडिया माध्यमों पर मतदान करने का तरीका, मतदान में बरती जाने वाली सावधानियाँ और अन्य ज्ञान वर्धक जानकारी भी अपलोड की जाएगी। इस मतदाता जागरूकता अभियान के लिए कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जिले के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक की और जरुरी निर्देश दिए।


बता दें कि कलेक्टर ने सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर सहयोग करने का आह्वान किया। इस बैठक में इंस्टाग्राम, ट्विटर, यू-ट्यूब, फेसबुक पर अधिकतम फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए।

बता दें कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत समावेशी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन के लिए ईव्हीएम और वीवीपैट मशीन के संबंध में जनसामान्य को जानकारी दी जा रही है। मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन तथा मतदान केन्द्र में मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कलेक्टोरेट एवं सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालयों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र की स्थापना की गई है।

सभी मतदान केन्द्रों में ईव्हीएम का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वोटर वेरीफाइबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी वीवीपैट व्यवस्था की जानकारी भी दी जा रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें