महासमुंद तहसील में सर्वाधिक औसत वर्षा दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद तहसील में सर्वाधिक औसत वर्षा दर्ज

महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 430.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद तहसील में 594.8 मिलीमीटर, सरायपाली में 443.6 मिलीमीटर, पिथौरा में 401.2 मिलीमीटर, बसना में 357.4 मिलीमीटर और सबसे कम 355.1 मिलीमीटर बागबाहरा तहसील में दर्ज की गई। 

आज 25 जुलाई को 4.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज महासमुंद तहसील में 9.1 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 5.8 मिलीमीटर, सरायपाली तहसील में 4.4 मिलीमीटर, बसना तहसील में 0.8 मिलीमीटर एवं पिथौरा तहसील में 0.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें